महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। होली से पहले तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार से घरेलू रसोई गैस की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 350 रु. बढ़ी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बुधवार से घरेलू रसोई गैस की कीमत पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुई मूल्यवृद्धि का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है। आठ महीने बाद हुई वृद्धि के बाद भागलपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1150.50 रुपए से बढ़कर 1200.50 रुपए हो गई है। वहीं, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,053 रु. से बढ़कर 1,103 रु. हो गई।

भागलपुर में 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल सिलेंडर अब 2373.50 रुपए का मिलेगा। पहले यह 2023.50 रुपए में मिलता था। गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर महिलाओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे किचन का बजट बिगड़ जाएगा। दिल्ली में अब यह 2119.50 रु. का मिलेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वाले 9.58 करोड़ गरीबों को सरकार 200 रु. प्रति सिलेंडर सब्सिडी देती है। उनके लिए घरेलू गैस की कीमत 903 रु. प्रति सिलेंडर होगी। दूसरी ओर, पेट्रोलियम कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतें 4 फीसदी कम की हैं। अब यह 4,606.50 रु. प्रति किलोलीटर घटकर 1,07,750.27 रु. प्रति किलोलीटर मिलेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet