यह अजब गजब का मामला यूएस के टेक्सास का है जहां एक घर में एक नही बल्कि 23 सांप को निकला गया है. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक यह मामला अंतिम जनवरी का है वहां रहने वाले जैसन मैकफैडन सुबह को अपने काम में व्यस्त थे कि तभी उनकी पत्नी कैसी ने उनको एक तस्वीर के साथ एक मेसेज भेजा जिसमें उनके टॉइलेट में एक सांप था.

rattlesnake

सबसे पहले सांप को जैसन मैकफैडन के चार साल के बेटे आइजक ने देखा था. उसके बाद बच्चे ने पहले फ्लश करने की कोशिश की लेकिन सांप ऊपर की ओर आने लगा जिसे देख बच्चा डर कर चिल्लाने लगा. उसके बाद आइजक की मां ने सांप को मारने की कोशिश की लेकिन तब तक सांप टॉइलेट सीट से निकलकर फर्श पर रेंगना शुरू कर चुका था. सांप भी कोई साधारण नही बल्कि जहरीला रैटलस्नेक था.

उसके बाद जैसन मैकफैडन ने अपनी पत्नी हथियार से सांप को मारने को कहा जिसके बाद कैसी ने अपने बगीचे में रखी खुरपी, कुदाल और ब्रांच कटर की मदद से उस सांप को मार डाला. उसके बाद जैसन ने सांप पकड़ने वाली कंपनी ‘बिग कंट्री स्नेक रिमूवल’ को बुलाया जिसके बाद उसके घर से टॉइलेट वाले सांप के अलावा उनके घर के आस-पास कुल मिलाकर 23 डायमंडबैक रैटलस्नेक निकाला गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *