अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन कराते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराने को बढ़ावा देने के लिए सरकार जहां जोर शोर से प्रचार कर रही है, वहीं इससे लोगों की जेब भी ज्यादा कट रही है।
lpgconnection
सरकार ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को प्रति सिलेंडर 5 रुपये की छूट दे रही है। इससे लोगों को लगता है कि उनको गैस के लिए कम पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन बैंक ट्रांजेक्शन के नाम पर 7-8 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं। इसका पता बुकिंग कराते वक्त पता नहीं चलता है।

सिलेंडर की बुकिंग होने के कुछ देर बाद बैंक से मैसेज आता है कि 8 रुपये बैंक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के नाम पर काट लिए हैं। ये केवल कार्ड से पेमेंट करने पर ही नहीं बल्कि नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करने वालों को भी चार्ज लग रहा है।

इस चार्ज के अलावा बैंक सर्विस चार्ज भी वसूल रहे हैं, जिससे एलपीजी ग्राहकों को दोहरा नुकसान हो रहा है।

एलपीजी ग्राहकों को हो रही इस तरह की समस्या से निदान दिलाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल मार्केटिंग कंपनियां कई दौर की बातचीत बैंकों से कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक की बातचीत का नतीजा सिफर रहा है।

इंडियन ऑइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी माना कि बैंकिंग चार्ज के रूप में उपभोक्ताओं से 8 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘बैंकिंग चार्ज के नाम पर आठ रुपये लिए जाने की बात सही है। पेट्रोलियम मंत्रालय स्तर से बैंकों से बातचीत चल रही है। जल्द ही मामला सुलझ सकता है।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *