नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब बरामद की। नारायणपुर के नगरपारा तीनगछिया पासवान टोला के पास सात कार्टन में 336 पीस फ्रूटी पैक मिले, जिनका कुल वजन 60.48 लीटर था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 168
पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों की सूचना मिली थी, लेकिन जब पुलिस आई, तो वह व्यक्ति भागने लगा और अंधेरे में गायब हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच जारी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
