नवगछिया : इंटर स्कूल खरीक के मैदान पर रविवार को कैप्टन कॉलिंग प्रीमियम लीग टी-10 क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन डॉ. आलोक, आजाद अंसारी, अंसार अंसारी, अतहर आलम ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच वाईसीसी खरीक और चापर की टीम के बीच खेला गया।
Total Downloads: 164
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खरीक की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें भोपाली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का योगदान दिया और नवाद रहे। जबकि, पुरषोत्तम ने 40 रनों का योगदान दिया। वहीं, जवाब में उतरी चापर की टीम मात्र 74 रनों पर ही सिमट गई और 158 रनों से मैच हार गई।
![]()

आयोजन कमेटी द्वारा भोपाली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार में 21 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।
