नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले कुख्यात अपराधी सकला यादव उर्फ सकली को अवैध हथियारों और भारी मात्रा में कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर शंकरपुर दियारा में की गई।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

16 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि राघोपुर शंकरपुर दियारा में कुछ हथियारबंद अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें परबत्ता थाना प्रभारी और जिला खुफिया इकाई (DIU) के सदस्य शामिल थे।

टीम ने STF के साथ संयुक्त रूप से दियारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने 5–6 संदिग्धों को भागते देखा। पीछा करने पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सकला यादव (पिता—स्व. रामोतार यादव, निवासी लत्तीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अपराधी गंगा दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गए।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दियारा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामदगी में शामिल हैं:

  • पांच देशी राइफल (.315 बोर)

  • दो देशी मास्केट

  • 35 जिंदा कारतूस

  • एक मोबाइल फोन

बड़ी वारदात टली

पुलिस के अनुसार, सकला यादव अवैध हथियारों के बल पर दियारा इलाके में जबरन जमीन कब्जाने की योजना बना रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 175/25, दिनांक 16 नवंबर 2025 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *