नवगछिया : शुक्रवार की रात विक्रमशिला सेतु पर सात घंटे के भीतर पांच बार गाड़ियों के ब्रेकडाउन की घटना हुई, लेकिन यातायात पुलिस की तत्परता के कारण सेतु पर कहीं भी जाम नहीं लगने दिया गया।
Total Downloads: 163
जानकारी के अनुसार, रात के समय सेतु पर स्पेशल यातायात पुलिस टीम की तैनाती की गई थी। जैसे ही सीसीटीवी या पिलर के पास तैनात सिपाही की ओर से ब्रेकडाउन की सूचना मिलती, पुलिस तुरंत क्रेन बुलाकर वाहनों को सेतु से बाहर खींच देती। इस त्वरित कार्रवाई से सेतु पर यातायात सुचारू बना रहा।
विवाह समारोहों के चलते सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका थी, जिसके मद्देनजर पुलिस ने पहले से ही कई एहतियाती कदम उठाए थे।

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की तत्परता और लगातार निगरानी की वजह से पांच बार ब्रेकडाउन होने के बावजूद कहीं भी जाम नहीं लगने दिया गया।
