नवगछिया में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के मासूम की जान चली गई। यह हादसा पुलिस जिला नवगछिया के जीरो माइल स्थित एनएच-31 पर हुआ, जहां बाइक का संतुलन बिगड़ गया। घटना के वक्त बच्चा अपने मां-पिता के साथ बाइक पर सवार था।

हादसे में नदी थाना क्षेत्र निवासी चिंतन कुमार, उनकी पत्नी रेणु देवी और उनका चार वर्षीय बेटा सुशांत कुमार घायल हो गए। बाइक से गिरने के बाद मासूम सुशांत मोटरसाइकिल के नीचे दब गया। उसका पैर बाइक में फंस गया और पेट दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। महिला के गले के ऊपर गंभीर चोट आई है। दोनों घायल फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया। मृतक मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *