नारायणपुर (भागलपुर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा, नारायणपुर में छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और करियर बनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ‘विज्ञान ज्योति’ कार्यक्रम के तहत 50 छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कुल 16 महत्वपूर्ण पुस्तकें निशुल्क प्रदान की गईं।

विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी एवं विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के प्रभारी अभिमन्नु कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल विशेष रूप से बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्कूल स्तर से लेकर उच्च शिक्षा, शोध एवं रोजगार तक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा, भागलपुर केंद्र से राजकीय उच्च विद्यालय नारायणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलाहा एवं नवोदय विद्यालय की कुल 50 छात्राएं पंजीकृत हैं। ये सभी छात्राएं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं और उन्हें नियमित रूप से ऑनलाइन शैक्षणिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का विशेष फोकस ग्रामीण परिवेश से आने वाली छात्राओं पर रखा गया है, ताकि उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की सही जानकारी मिल सके और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर नए मुकाम हासिल कर सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *