नवगछिया। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बाल भारती विद्यालय नवगछिया परिसर में एक दिवसीय विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों दुष्यंत, फूल बाबा, रामपाठक एवं सियाशरण वल्लभ शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रवीण भगत ने की, जबकि कुणाल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन के माध्यम से की गई, जिसके जरिए समाज को जागरूकता और एकता का संदेश दिया गया।
सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से हिंदू समाज में जागरण की भावना मजबूत होती है और लोगों को अपने धर्म व संस्कृति के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिलती है।

वक्ताओं ने सामाजिक समरसता बनाए रखने, युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

