आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, रंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सधुवा गांव निवासी सुधीर कुमार मंडल, पिता सियाराम मंडल के रूप में हुई है।

Whatsapp group Join

पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को रंगरा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अवैध आग्नेयास्त्र और एक मोटरसाइकिल बरामद की थी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना के बाद रंगरा थाना में कांड संख्या 111/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सधुवा गांव से आरोपी सुधीर कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet