नवगछिया में देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

नवगछिया। नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा देसी कट्टे से खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में हथियार लोड कर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खुलेआम हथियार लहराना और फायरिंग करना पुलिस प्रशासन के लिए सीधी चुनौती है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था तथा आरोपी के पास हथियार कहां से आया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ स्टंट, प्रदर्शन और फायरिंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *