भागलपुर की अभिनेत्री सुष्मिता

भागलपुर की बेटी सुष्मिता सहेला एक बार फिर मनोरंजन जगत में नई उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। उनका नया फिक्शन ड्रामा हुई गुम यादें आज रात 8 बजे से प्रसारित होगा, जिसमें वह मुख्य किरदार ‘बबली’ की भूमिका में नजर आएंगी। इस उपलब्धि से भागलपुर और उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है।

सुष्मिता ने बताया कि यह धारावाहिक सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है। शो में वह एक मध्यमवर्गीय परिवार की युवती बबली का किरदार निभा रही हैं, जिसके जीवन में कई भावनात्मक और अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलेंगी।

धारावाहिक में कृष्णा भारद्वाज ‘सत्तू’ की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी बबली और सत्तू की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है और समाज में फैले अंधविश्वास तथा कुरीतियों पर प्रहार करती है। शो के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

Sobo Films Holding Limited के बैनर तले बने इस शो में इकबाल खान, गुलकी जोशी, सृष्टि सिंह और अविन त्यागी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सुष्मिता इससे पहले नवरस कथा कोलाज के लिए 58 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। भागलपुर के सुरखीकल की रहने वाली सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह मेरे साईं और कथा अनकही जैसे चर्चित धारावाहिकों में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....