नवगछिया: शक्तिस्वरूप माँ दुर्गा की विदाई नम आँखों से दी गयी. नवगछिया नयाटोला दुर्गा मंदिर में बिठाई गयी माँ दुर्गा की प्रतिमा को देर शाम डीजे के साथ विसर्जन किया गया.
इस दौरान नयाटोला मंदिर से प्रतिमा उठाकर नयाटोला के खादी भंडार होते हुए वापस मिलन चोक, स्टेशन चोक से वापस होते हुए रेलवे केबिन होते हुए मुख्य बाजार नवगछिया में माता की प्रतिमा घुमाया गया. विसर्जन के दौरान डीजे के धुन पर भक्त नाचते गाते हुए आगे बढ़ते गये. वहीं जिस गली से माता की प्रतिमा निकल रही थी लोग अपने घरों से बाहर निकलकर माता से हाथ जोड़कर विनती कर आशीर्वाद मांगते नजर आये. और अंत में नवगछिया हाई स्कूल स्थित पोखर के पास पहुँच कर माता की आरती की गई, जिसके बाद नम आँखों के साथ माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया.

