चौबे मांगे माफी नहीं तो करेंगे मानहानि का केस
Total Downloads: 72
नवगछिया : पूर्व मंत्री अश्वनी चौबे के नवगछिया में शनिवार को दिए बयान का खंडन करते हुए विनोद यादव के पुत्र टी एन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि अभी नवगछिया नगर पंचायत चुनाव का माहौल बना हुआ है.
जिसको लेकर वार्ड 22 से मैं खुद प्रत्याशी हूं उसी वार्ड से भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल प्रत्याशी है. अपनी हार को देखते हुए अश्वनी चौबे से इस तरीके का बयान दिलवाकर मैदान में अपनी जगह बनाना चाह रहे हैं. टी एन यादव ने कहा कि बक्सर सांसद अश्वनी चौबे द्वारा दिए गए इस बयान से की फौजी सुमित कुमार निर्दोष है इससे यह पता चलता है कि हत्यारोपी सुमित कुमार को संरक्षण दे रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि अश्वनी चौबे द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर जनता से माफी मांगे नहीं तो मैं उन पर मानहानि का केस करूंगा. वहीं यादव ने कहा कि 19 तारीख की रात में लत्तरा निवासी छोटू यादव के साथ अजीत यादव, सुमित यादव सभी जो अजीत के घर पर रुके थे. जिसके बाद 19 तारीख को उसने घटना का अंजाम दिया था, और उन्होंने बताया कि छोटू यादव और सुमित यादव के बीच में पारिवारिक संबंध भी है.
इसके बावजूद इस तरीके का बयान देना अश्वनी चौबे को सोभनिय नहीं है. वही टी एन यादव ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में भी यह प्रूफ हो चुका है कि हत्या के दिन सुमित यादव घटनास्थल पर मौजूद था. टी एन यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के कहने पर अश्वनी चौबे द्वारा मुझे हराने के लिए इस तरीके का बयान दिलवाया गया है जबकि विनोद मंडल को उसी के पार्टी के लोग पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में किसी को सही बना कर बचाने का कोशिश में है. मालूम हो कि शनिवार को नवगछिया में कार्यक्रम के दौरान बक्सर सांसद ने बयान जारी करते हुए कहा था कि विनोद यादव हत्याकांड का आरोपी आर्मी जवान सुमित कुमार निर्दोष है, और वह हत्या के दिन अपनी ड्यूटी पर तैनात था.

