ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति के लिए कई उपाय बताए गए है। शास्त्रों के अनुसार गाय माता को खुश करके भी हम नवग्रहों को शांत कर सकते हैं। गाय माता को हर वार आप ये अन्न खिलाकर खुश कर सकते है। तो आइए जानते है कुछ उपाय

1. सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप रविवार को रोटी के ऊपर थोड़ा सा गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। इससे सूर्य ग्रह शुभ फल देने लगेगा।

2. चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप सोमवार को रोटी के ऊपर घी लगाकर गाय को खिलाएं। कच्चे या पके चावल को दुध में भिगोकर सफेद गाय को खिलाएं। इससे चंद्र शुभ फल देने लगेगा।

3. मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप मंगलवार को रोटी पर गुड़ रखकर लाल गाय को खिलाएं। कोई भी मीठा पदार्थ गाय को खिलाने से मंगल ग्रह शुभ फल देने लगता है।

4. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए बुधवार के दिन साबूत मूंग के दाने रखकर सफेद गाय को खिलाएं।

5. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप गुरूवार को घी व हल्दी मिलाकर पीली गाय को खिलाए। चने की दाल और गुड़ मिलाकर खिलाने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है।

6. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए आप शुक्रवार को गाय को दही चावल खिलाएं।

7. शनि, राहु, केतु के शुभ प्रभाव के लिए आप शनिवार को सरसों का तेल चुपड़कर तिल के कुछ दाने रोटी पर रखकर चितकबरी या काली गाय को खिलाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *