नारायणपुर – प्रखंड के बीरबन्ना गाँव में मंगलवार को तीन दिवसीय रामधुन संकीर्त्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई. रामधुन स्थल से पाँच एक कन्या कुमारी महिलाओं ने कलश लेकर बीरबन्ना गाँव होते चौक से बीरबन्ना गंगा घाट में जल भर पुनः कथा स्थल पहुँचा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
आयोजन समिति के सदस्य मुकेश यादव, बुलबुल यादव, गुंजन यादव ने बताया कि शुक्रवार को समापन होगा. यात्रा में घोड़े व ढोल बजाने के साथ निकाला गया था. संकीर्त्तन में सीताराम सीताराम की आवाज से पूरा गाँव गुंजायमान हो गया.

मौके पर आशुतोष कुमार सिंह, सच्चिदानंद यादव, अरूण यादव, श्यामदेव यादव, भवेश यादव सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

