नवगछिया : नवगिछया में दो अलग अलग स्थानों पर महिला को डायन बाता कर पीट पीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दोनों घायल मिहला ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी आवेदन दिया है. पहली घटना नवगिछया थाना क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला की है. घटना के संबंध में पीड़ित महिला बीबी वाजिदा खातून पति मो अफरोज शाह ने पड़ोस के ही मो सद्दाम अंसारी, मो जुबेर अंसारी, बीबी साबरीन खातून को नामजद करते हुए महिला थाना में लिखित आवेदन दिया.
Total Downloads: 75
महिला ने आपने आवेदन में बताया है क नामतजद सभी लोग गाली गलौज करते हुए मेरे घर मे घूसे और डायन बाता कर मारपीट करने लगे. इस दौरान उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया.

उन्होंने बताया क इस दौरान बचाव के लए मेरे देवर मो अरशद शाह आया तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दया. वहीं दूसरी घटना रंगरा ओपी क्षेत्र के चापर गांव में पारवती देवी पित स्वर्गीय भूपनारायण यादव को डायन बताकर गांव के ही फंटूश यादव ने मारपीट कर घायल कर दिया.
इस संबंध में पीड़ित महिला पारवती देवी ने नवगछिया मिहला थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है. वहीं नवगिछया महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में थाना में प्राथिमकी दर्ज कर ली गई है.

