नवगछिया: सुक्रवार को नवगछिया बाजार की मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के निर्देश पर नियुक्त दंडाधिकारी नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता राम विलास दास के नेतृत्व में मौजूद अधिकारी व पुलिस बल के साथ दर्जनों अवैध रूप से लगाये गए टेम्पो, ठेला, रिक्शा व जुगाड़ गाड़ी मालिकों पर पांच पांच सौ रुपये फाइन कर शख्त निर्देश भी दिया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी राम विलास दास ने बताया कि नवगछिया बाजार में टैम्पू व रिक्शा पड़ाव के जगह पूर्व से निर्धारित है इसके बावजूद भी ये लोग मुख्य बाजार में जहाँ तहाँ अपनी गाड़ी लगाकर बाजार में जाम की स्थिति बना देते हैं.

मालूम हो की नवगछिया बाजार में आये दिन जाम की समस्या से शहरवासियों सहित बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वाले आस पास के इलाके के लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश द्वारा नवगछिया बाजार का औचक निरीक्षण कर शाक्त निर्देश देते हुए नवगछिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनुक्ति की गयी थी

इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लगातार माइकिंग करवाकर जुगाड़ गाड़ी के नवगछिया बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है, इसके बावजूद भी नवगछिया बाजार में जुगाड़ गाड़ी धरल्ले से प्रवेश कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *