नवगछिया : नवगछिया बाजार में आए दिन जाम की समस्या से शहरवासियों सहित बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले इलाके के लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने नवगछिया बाजार का औचक निरीक्षण किया. निरक्षण के दौरान उन्होंने नवगछिया बाजार बाजार की मुख्य सड़क पर भीषण जाम की समस्या के साथ साथ सड़कों पर जहां तहां टेम्पो, ठेला, जुगाड़ गाड़ी खड़ा पाया. ठेला,रिक्शा, टेम्पो के यत्र तत्र चालको द्वारा खड़ी कर दिये जाने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी. इसके अलावे सड़कों पर फल व सब्जियों की दुकान लगने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई थी. एसडीओ ने कहा कि निरीक्षण के दौरान बहुत कुछ देखने को मिला. बहुत सारी कमियां पाई गई.
Total Downloads: 70
एसडीओ ने कहा कि नवगछिया में जाम की समस्या के समाधान की दिशा में पहल भी किया जा रहा है. नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक , रेलवे स्टेशन से वैशाली चौक,आदर्श थाना से महाराज जी चौक तक अनधिकृत रूप से ठेला, रिक्शा, टेम्पो, जुगाड़ गाड़ी के लगाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा. शुक्रवार को इन सड़कों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी. इसके अलावा रिक्शा ठेला चालक संघ के अरुण राम को बुलाकर रिक्शा, ठेला को निर्धारित स्टैण्ड पर लगाने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि टेम्पो भी निर्धारित स्थानों पर लगेगा. नवगछिया बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने एवं विधि व्यवस्था के संधारण के लिए नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रामविलाश दास, नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं इस अवसर पर नवगछिया एसपी से पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों , 20 लाठी बल, 10 महिला पुलिस बल की मांग की गई है.

नवगछिया बाजार में नहीं चलेगी जुगाड़ गाड़ी
एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि नवगछिया शहर में जुगाड़ गाड़ी के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसको लेकर धारा 144 भी लगाया गया है. बाजार में जुगाड़ गाड़ी न हो इसके लिये नवगछिया थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. इसके अलावे जाम की समस्या के निराकरण के लिए नवगछिया शहर में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति कराई जाएगी. इसके अलावा बीच बीच मे निरीक्षण कर जुर्माना भी किया जाएगा.
अवैध दुकानों के लिए धारा 133 के तहत होगी कार्रवाई
नवगछिया बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे फल व सब्जियों की दुकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. एसडीओ ने कहा कि इसको लेकर सीआरपीसी की धारा 133 के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्टेशन रोड में हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर रेलवे के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय पदाधिकारी अगर कार्रवाई नही करते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा.

नवगछिया एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने गुरुवार को जनवितरण प्रणाली की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एडीएस ओ इमरान आलम,एम ओ अंजनी कुमार सहित सभी डीलर मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से आधार सीडिंग की समीक्षा की गई. बैठक में पाया गया कि कोई डीलरों द्वारा अब तक उपभोगता के आधार सीडिंग का कार्य नहीं किया गया है. एसडीओ ने उन डिलारो को चार दिनों के अंदर उपभोगता के आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. वहीं एसडीओ ने कहा कि कुछ उपभोगताओ की शिकायत मिली थी कि डीलर अंत्योदय कार्ड धारक को राशन नही दे रहे है. इस संदर्भ में भी समीक्षा की गई.
अवैध आरा मिलों पर होगी करवाई, एसडीओ
नवगछिया अनुमंडल में अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मिलों पर प्रसासन का डंडा चलेगा. इसको लेकर अनुमंडल प्रसासन द्वारा तैयारी सुरु कर दी गयी है. इस संदर्भ में नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के साथ बैठक कर समीक्षा की इस दौरान उन्होंने अनुमंडल में निबंधित आरा मिल के संबंध में जानकारी ली. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल में चल रहे आरा मिलों पर एक सप्ताह के अंदर पदाधिकारियों की टीम गठित कर छापेमारी की जाएगी अवेध रूप से संचालित हो रहे आरा मिलों को जप्त किया जाएगा.
बाल श्रम व खाद्य पदार्थ की होगी जांच
एसडीओ ने कहा कि नवगछिया सहर सहित आस पास के इलाकों में बाल श्रम को लेकर भी करवाई की जाएगी. जिन दुकान होटलों में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कार्य करवाया जाता है उन दुकान व होटल संचालक पर करवाई की जाएगी. इसके अलावा जहां महिला पुरुष एक साथ काम कर रहे होते ही उन स्थानों पर महिला व पुरुष को सामान मजदूरी मिल रही है या नही इसके भी सत्यापन किया जायेग. इसको दुकान होटल पेट्रोलपंप , चिमनी भट्ठा आदि स्थानों पर चपरि की जाएगी. इसके अलावा सहर में बिक रहे खाद्य पदार्थ का भी जांच किया जाएगा.
एसडीओ ने आरटीपीएस का किया निरीक्षण
नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने अनुमंडल के आरटीपीएस का निरिमशन किया जहां उन्होंने कार्यालय के दस्तावेज के रख रखाव एवम फाइलों की जांच की. एसडीओ ने कहा की आरटीपीएस के काउंटर नम्बर एक को सौन्दर्य कर्ण कराया जाएगा एवम हर माह चार बार कार्यालय का निरीक्षण किया जायेगा.एसडीओ ने कहा कि माह के पहले सप्ताह मैं खुद निरीक्षण करूँगा, दूसरे सप्ताह में कार्यपालक दंडाधिकारी तीसरे सप्ताह डीसीएलआर ओर चौथे सप्ताह को एडीएसओ निरीक्षण करेंगे

