नवगछिया : विधिक सेवा प्राधिकार बिहार पटना में तत्वावधान में नवगछिया अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर न्यायिक पदाधिकारियो की उपस्थिति में विभिन्न बैंको के कुल सात सौ 17 मामलों का निष्पादन सुलह व समझौते के आधार पर किया गया. बैंक कुल मामलों का समझौता राशि दो कड़ोर 88 लाख छह हजार चार सौ 49 रुपये में किया गया. मौके पर समझौते की राशि की वसूली भी की गई. वहीं इसके अलावा नो सुलहनिय अपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर मामलों के निष्पादन के लिये पांच बेंच बनाए गए थे.बेंच संख्या एक पर यूको बैंक के कुल 194 मामले का निष्पादन किया गया जिसमें कुल समझौते की राशि एक कड़ोर 32 लाख एक हजार तीन सौ छियानवे रुपये में समझौता किया गया.
Total Downloads: 72
वहीं एसीजेऐम प्रथम कोर्ट के एक सुलहनिय आपराधिक मामले का निष्पादन किया गया. बैंच संख्या दो पर एसबीआई बैंक के 330 मामले का निष्पादन हुआ जिसमें समझौता राशि एक करोड़ पांच लाख 45 हजार पांच सौ 21 रुपयें निर्धारित की गयी. वहीं एसीजेऐम प्रथम के नवगछिया थाना कांड संख्या 190/17 का समझौते के आधार पर निपटारा किया गया. वही बैंच 4 पर बिहार ग्रामीण बैंक के 126 मामले का निपटारा हुआ जिसमें समझौते की राशि 26 लाख 95 हजार नो सौ रुपए निर्धारित की गई इसके अलावे प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डी के यादव कोर्ट का छह सुलहनिय आपराधिक मामले , एसीजेऐम तृतीय कोर्ट के एक मामले का निष्पादन हुआ.

बेंच संख्या 5 पर पीएनबी के आठ मामले का निष्पादन किया गया जिसकी समझौते की राशि तीन लाख 37 हजार आठ सौ रुपये निर्धारित की गई. बकनक ऑफ इंडिया भवानीपुर शाखा की पांच ओर नवगछिया शाखा के 14 मामलों का निष्पादन हुआ जिसका समहोत राशि छह लाख 36 हजार निर्धारित की गयी वहीं सेंट्रल बैंक गौरीपुर शाखा के 50 मामलों का निष्पादन हुआ जिसमे समझौते की राशि 13 लाख 89 हजार आठ सौ 32 रुपये निर्धारित की गई.
इस मौके पर नवगछिया व्यव्हार न्यायालय के एसीजेऐम प्रथम ओम सागर, एसीजेऐम द्वितीय संतोष कुमार एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडेय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी डी के यादव, मुंसफ तरुण कुमार झा सहित अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद, विभास प्रसाद सिंह, राकेश चौधरी, प्रेमलता कुमारी, कृष्ण कौशल सिंह, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

