नवगछिया: गौशाला परिसर के जगतपति महादेव मंदिर में नवरात्र को लेकर आज शिवरात्रि किमिटी द्वारा बैठक किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि हर साल की भांति इस साल भी नवरात्र धूम धाम से मनाया जाएगा ।

अजीत बाबा कहते है
नवगछिया शहर में मध्य में स्थित माता वैष्णो देवी का इकलौता मंदिर है जो अष्टभुजा वाली मां शेर पर सुसज्जित सवारी की कल्पनामात्र से ही हर भक्त नतमस्तक हो जाता है और उसके हृदय से एक ही आवाज गूंज उठती है- ‘जय माता दी’

गौशाला मंदिर में महादेव और माँ की बहुत ही सुन्दर प्रतिमा है यहाँ पर सालो भर माँ की पूजा आराधना होती है और हर शनिवार यहाँ माँ को खिचड़ी का भोग लगा कर भक्तो की बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है । इस मंदिर में लगभग सालो भर कोई न कोई आयोजन होते रहता है जैसे शिवरात्रि का बहुत ही विशाल बारात निकलता है सावन में भी लोग बरारी से जल भर का भगवान भोले नाथ का अभिषेक करते है। बैठक में कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *