भागलपुर: शहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में 250 कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। जबकि दूसरे चरण में 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है।
Total Downloads: 75
पहले चरण के कार्य के लिए शहर के प्रमुख मार्ग व सार्वजनिक स्थलों का चयन किया गया है। तिलकामंाझी चौक से सराय होते हुए कोतवाली चौक तक कैमरा लगाने के लिए वाय¨रग का कार्य जारी है। इसके साथ कोतवाली चौक से वेराइटी चौक होते हुए घंटाघर मार्ग में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। ये सुविधा प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थल व व्यस्ततम मार्गो पर मिलेगी।

इसके बाद दूसरे चरण में वार्डो में भी सीसीटीवी कैमरे की सुविधा देने की योजना बनाई गई। शहर की हर एक गतिविधियों को कैद करने के बाद शहर में अपराध की घटना में काफी कमी आने की संभावना जताई जा रही है। कैमरे से निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ जगह-जगह सब कंट्रोल कक्ष बनाने की योजना तैयार की गई है। कैमरे से ट्रैफिक पर नजर रखी जा सकेगी। वाय¨रग का कार्य पूरा होने पर कैमरा का कार्य शुरू किया जाएगा।

