नारायणपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को गंगा स्नान को लेकर गंगा जहाज घाट नारायणपुर, बलाहा गंगा घाट,चकरामी गंगा घाट में व्रती एवं श्रद्वालुओं का भीड़ उमड़ी. रेलवे स्टेशन नारायणपुर, बसस्टैंड नारायणपुर, आँटो स्टैंड मधुरापुर, बीरबन्ना चौक पर दिन भर श्रद्वालूओं का आना जाना लगा रहा.सीमावर्ती खगड़िया व मधेपुरा जिले के विभिन्न गांवों सहित कुर्सेला एवं नारायणपुर  प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के आस्था से जुड़े लोग देखे गए.
वहीं छठ पर्व खरिददारी को लेकर मधुरापुर बाजार में गहमागहमी बनी रही.जहां कद्दू तीस से 50 रुपये प्रतिपीस, नारियल 60 से 80.रुपये जोड़ा तो टाभ 30 रुपये जोड़ा, केत्तारी 10 रुपये प्रति पीस बिक रहे थे. किराना दुकान में  चना दाल, रिफाईन,चीनी की खरिददारी हो रही थी. जाम के कारण घंटों घंटो तक लोग परेशान दिखे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नारायणपुर बीडीओ सतेंद्र सिंह व भवानीपुर पुलिस के अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ गश्ती करते दिखे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *