नारायणपुर – प्रखंड के गंगा घाट नवटोलिया, गंगा जहाज घाट नारायणपुर, बलाहा गंगा घाट, चकरामी गंगा घाट, भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर पोखर,सीढी घाट नगड़पारा, बोरनाहा घाट नारायणपुर, रायपुर, पहाड़पुर में नवगछिया एसडीओ डा.आदित्य प्रकाश ने मंगलवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर घाट का निरिक्षण कर

नारायणपुर बीडीओ सतेंद्र सिंह व सीओ रामजपी पासवान को घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव,घाट के तट पर बाँस से घेराबंदी करने,जरनेटर वाली नाव से गोताखोर के साथ निरिक्षण करने व संबंधित पंचायत के मुखिया के सहयोग से जरनेटर की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश को नारायणपुर चौक ,.मधुरापुर बाजार के पुर्बी केबिन के पास पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य बताया साथ ही विभिन्न घाटों पर महिला व पुलिस बल तैनात करने की बात कही. मौके पर बीडीओ सतेंद्र सिंह, सीओ रामजपी पासवान,जिलापार्षद प्रतिनिधि ललन मिश्रा,शिक्षक अमर कुमार भवानीपुर के पुलिस बल मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *