पत्रकार महासम्मेलन 25 Nov को पूर्णिया में
पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा
राजेश भारती : नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत तेतरी जीरोमाइल के नजदीक फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में भागलपुर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भारती की अध्यक्षता में आईरा की एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में सुमन मिश्रा(आईरा प्रदेश अध्यक्ष,बिहार) उपस्थित हुए.

बैठक में भागलपुर जिला से कई पत्रकार बंधु उपस्थित हुए.सर्वप्रथम इस बैठक में बिहपुर प्रखंड के दिवंगत पत्रकार सुनील झा(दैनिक भास्कर) को खड़े हो कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात इस बैठक में पत्रकार हित में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर मुख्य रुप से जोड़ देते हुए सरकार से इसे लागू करने हेतु चर्चा किया.

उन्होंने कहा कि पत्रकार इस देश की बुराइयों सहित कई अच्छाइयों को सबके सामने रखते हुए लोगों को जागरुक करता है. परंतु इसके बदले में पत्रकार को कोई सुरक्षा नहीं मिलती है. वही इस बैठक में पत्रकार बंधुओं के ऊपर हो रहे अन्याय, झूठे मुकदमे पर भी चर्चा हुई. इस पर सभी पत्रकारों ने निर्णय लिया कि पत्रकार के ऊपर किए जा रहे झूठे मुकदमों को उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए मामले की जांच हेतु ज्ञापन दिया जाएगा.

वही 25 नवंबर को पूर्णिया में होने जा रहे बिहार के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के सम्मान हेतु महासम्मेलन की भी चर्चा हुई. आपको बता दूं कि बिहार में ऐसा पहला कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें कि दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. वही इस बैठक में नवगछिया पुलिस जिला सह अनुमंडल आईरा कमेटी का गठन किया गया.

जिसके अध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष राशिद आलम, सचिव कुमार स्मृति ठाकुर, संयुक्त सचिव राजेश कानोडिया व संगठन प्रवक्ता राकेश कुमार रोशन तथा संरक्षक संतोष कुमार को सर्वसम्मति से बनाया गया.पत्रकार सम्मेलन में AIRA की उपलब्धि व बिहार में दिवंगत पत्रकार के संस्मरण में एक स्मारिका का भी विमोचन होगा। वहीं इस बैठक में परमानंद कुमार प्रवीण, सत्येंद्र कुमार सत्यम, स्मृति कुमार ठाकुर, राजेश कनोडिया, राजेश कुमार भारती, गुड्डू सिंह, मणिकांत रमन, शैलेश पुरारी, ललन राय, राकेश कुमार, अंजनी कुमार, कन्हैया कुमार झा, बालमुकुंद कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार रोशन, कृष्णा कुमार, राशिद आलम उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *