गोपालपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने में गोपालपुर प्रखंड के लाभुक रुचि नहीं ले रहे हैं.प्रथम किश्त के रूप में पचास हजार रुपये का उठाव करने के बाद मात्र ग्यारह लाभुकों ने दूसरी किश्त हेतु आवेदन दिया है.यह जानकारी देते बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव ने बताया कि राशि लेकर घर नहीं लेने वाले लाभुकों पर राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी .
Total Downloads: 116
उन्होंने बताया कि गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में से बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत को छोडकर सैदपुर, तिनटंगा करारी, सुकटिया बाजार, अभिया पचगछिया, गोपालपुर डिमाहा,डुमरिया चपरघट, गोसाईंगाँव व मकंदपुर पंचायतों में कुल 302 लाभुकों के विरुद्ध 277 लाभुकों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 हजार रुपये प्रथम किश्त के रूप में दिया गया .

इस राशि का उठाव लाभुकों द्वारा कर लिया गया. लेकिन 277 लाभुकों में से मात्र ग्यारह लाभुकों ने दूसरी किश्त हेतु आवेदन दिया था. राशि उठाव के बावजूद आवास नहीं बनाने वाले तिनटंगा करारी की चमकी देवी,पूरन ठाकुर, सुमिया देवी, कंचन देवी, किरण देवी सहित तीन दर्जन से अधिक लाभुकों व सैदपुर पंचायत के 26 लाभुकों काली देवी उर्फ कालो देवी,अर्जुन राम,रानी देवी,मुन्नी देवी,तारा देवी,नीलम देवी,रूपा देवी ,झुनकी देवी,विन्दु देनी व संजु देवी सहित सभी पंचायतों के लाभुकों को ततकाल राशि जमा करने का नोटिस भेजा जा रहा है.

