★ पंन्द्रह दिन के अंदर जगह खाली करने का निर्देश
नारायणपुर : प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गांव में गांव के ही दबंगों द्वारा सरकारी भूमि एवं सड़क को अतिक्रमण कर बुआई करने के विरुद्ध में सामुहिक रुप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलापदाधिकारी को आवेदक दिया था आवेदन के आलोक में नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर नारायणपुर सुओ रामजपी पासवान ने अतिक्रमण किरियों के विरुद्ध चिन्हित् कर नोटिस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.सीओ ने बताया कि सीह्पुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया मे शिकायतों के आलोक में मापी कराकर करीब छह अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अंचल से नोटिस जारी कर दिया गया है.
Total Downloads: 105
जमींदार तटबंध 14नंबर सड़क से प्राथमिक विद्यालय तेरासी को जाने वाले सड़क को नवटोलिया के सिपाही मंडल, राधे मंडल, रघुनन्दन सिंह, ब्रहमदेव मिश्र, इन्द्रदेव झा, सकल्देव चौधरी द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है. अंचलाधिकारी द्वारा कराए गए जांच एवं मापी में आरोप को सत्य पाकर अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर दी गई है.

वहीं सड़क की भूमि पर घर बनाने एवं सागवान के पेड़ लगाने से संबंधित आरोपों की भी सही पाया गया है. वही अंचलाधिकारी द्वारा आरोपितों को पंद्रह दिनों के भीतर सड़क की जमीन खाली करने के लिए कहा गया है अन्यथा प्रशासनिक मदद से बलपूर्वक सड़क को खाली करने की बात बताई. जिसका खर्च अतिक्रमणकारी को सरकार को देना होगा.

