खरीक : खरीक थाना क्षेत्र तेलघी निवासी मनीष कुमार को शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने गुरुवार की रात गस्ती के दौरान गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया शराब पीना कानूनन अपराध है.
खरीक थाना क्षेत्र से अब तक आधा दर्जन से अधिक पियक्कड़ों को शराब पीने के जुर्म में जेल भेजा जा चुका है. पुलिस ने गिरफ्तार कर मनीष को जेल भेज दिया है. मालूम हो की गिरफ्तार शराबी की पत्नी ने खरीक पुलिस से संपर्क कर शिकायत किया था कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट और बदतमीजी करता है

पीड़ित महिला के शिकायत पर रात्रि गश्ती के दौरान जब पुलिस घर पर दस्तक देने पहुंचे पहुंची तो उसी समय पियक्कड़ खुद खरीक पुलिस की गाड़ी में आकर बैठ गया खरीक पुलिस भी सुलभता से पियक्कड़ का मेडिकल जांच कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है.


