खरीक : खरीक प्रखंड के नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सोमवार को खरीक प्रखंड कार्यालय में योगदान दिया.उन्होंने खरीक के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र से पदभार ग्रहण किया.पूर्व बीडीओ संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि उन्होंने सात निश्चय प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे भागलपुर जिले में खरीक को विकास के पथ पर प्रथम स्थान दिलाया स्वच्छ भारत मिशन में 80 फ़ीसदी से अधिक कार्य कर जिले में खरीक प्रथम रहा खरीक बाजार चौराहा समेत पांच पंचायत ओडीएफ घोषित किया गया है

सिर्फ पंचायतों को ओडीएफ घोषित कराने की दिशा में पहल किया जा रहा था. मैं कहा कि मेरा स्थानांतरण सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड में हुआ है कार्यकाल में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिला इसके लिए उन्होंने प्रखंड की जनता और जनप्रतिनिधियों को साधुवाद दिया.

नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि विकास कार्य को गति देने का काम करेंगे ताकि खरीक का स्थान राज्य में नंबर वन हो. खरीक को राज्य स्तरीय पहचान बनाने की दिशा में हम काम करेंगे. विकास के लिए सकारात्मक कार्यों का निष्पादन करने की दिशा में हम पहल करेंगे. लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *