बिहपुर पुलिस ने खगड़िया, नवगछिया सहित कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई कांडों के फरारी सोनवर्षा निवासी मंटू कुंवर उर्फ हगना को दियारा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी निधि रानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहपुर थानाध्यक्ष सूचित कुमार की टीम ने उसे एक देसी पिस्टल और चार गोलियों के साथ पकड़ा है।

हगना आठ मामले में फरार चल रहा था। वह कुछ में जेल भी गया है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। बिहपुर थाना में 4, खरीक थाना में दो और खगड़िया के परबत्ता थाना में दो मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी के मामले में भी यह फरार था। एसपी ने बताया कि 23 मार्च 2008 को इसने अरुण कुमार की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

बाद में जेल भी भेजा गया था। बिहपुर थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में आरोप पत्र समर्पित किया गया है। बिहपुर में हाल में हुई लूट की घटना में इसकी संलिप्तता है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को रिवॉर्ड दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रमेन्द्र भारती, इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष सहित पूरी टीम थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *