खरीक  : खरीक अंचल कार्यालय में कर्मचारियों का टोटा रहने से खरीक प्रखंड के 13 पंचायत के सवा लाख लोगों का जमीन दाखिल खारिज,भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र,वंशावली, पारिवारिक सूची,निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य हल्का कर्मचारी नहीं रहने से ठप्प है


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नहीं है हल्का कर्मचारी खरीक अंचल में अब एक भी हल्का राजस्व कर्मचारी नहीं है. एक हल्का कर्मचारी था जिसे अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश से नवगछिया में प्रतिनियुक्त है.

अंचल निरीक्षक का पद रिक्त है. हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक आशुतोष झा का स्थानांतरण पीरपैती हो गया. प्रधान लिपिक का पद भी रिक्त है. 2 सहायक लिपिक के भरोसे खरीक अंचल चल रहा है. बीते दिन गुरुवार से एकल राजस्व कर्मचारी ब्रजेश परैया की प्रतिनियुक्ति आगामी 30 जून तक नवगछिया अनुमंडल हो जाने से शुक्रवार से आरटीपीएस मैं दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन लेने की प्रक्रिया बंद हो गई है लोगों को आगामी 30 जून तक लोक सेवा अधिकार से भी अब वंचित होना पड़ेगा.

आरटीपीएस में जमा आवेदनों को अब कोई जांच करने वाला पदाधिकारी रहा नहीं गया है. अब लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को सेवा मिलना मुश्किल हो गया है.बीते दो दिनों से अंचल का काम पूर्णरूपेण ठप है.वरीय पदाधिकारियों के आदेश का अनुपालन भी संभव नहीं है. एक अंचल पदाधिकारी को अब राजस्व कर्मचारी अंचल निरीक्षक नाजिर और प्रधान लिपिक समेत जंजीर वाहक के कार्य को संपन्न करना काफी मुश्किल और दुरूह हो गया है.

मानव संसाधन नहीं होने से खरीक अंचल का काम काज ठप्प है. रसीद कटवाने के लिए लोग बीते कई दिनों से अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ना तो रसीद कट रहा है नहीं एलपीसी निर्गत हो रहा है और ना ही जमीन का दाखिल खारिज हो रहा है लोगों को समझ में नहीं आ रहा है आखिर भी करें तो क्या करें.

रूप अंचलाधिकारी ने आरटीपीएस सहायक कार्यपालक को राजस्व कर्मचारी का टोटा रहने की वजह से दाखिल खारिज से संबंधित आवेदन लेने से संबंधित मौखिक रू मना कर दिया है लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को मिलने वाली सेवा से खरीक अंचल क्षेत्र के लोग वंचित हो गए हैं. लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है

इस संदर्भ में खरीक अंचल पदाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहां की एक ही हल्का कर्मचारी था जिसे नवगछिया में आगामी 30 जून तक के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. ऐसी परिस्थिति में अब आरटीपीएस से दाखिल खारिज से संबंधित सेवा देना मुश्किल हो गया है इस संदर्भ में बड़ी पदाधिकारी को त्राहिमाम पत्र भेजा गया है और अभिलंब कर्मचारियों का पदस्थापन कराने की मांग की गई है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet