नवगछिया : भागलपुर नवगछिया और मधेपुरा जिले के कोसी दियारा का इलाके का पचास हजार के इनामी बदमाश बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी प्रभास यादव को एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर रविवार को अल सुबह कहारपुर स्थित उकसे बासा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कुख्यात प्रभास यादव को कहारपुर दियारा स्थित बासा से सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया है. कुख्यात अपराधी प्रभाष यादव की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया एसपी निधि रानी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि प्रभास यादव कुख्यात अपराधी कर्मी रहा है. कई जघन्य अपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्त आ रही है. प्रभास यादव नवगछिया, मधेपुर, कटिहार और खगड़िया जिलों के कोसी दियारा में संगठनात्मक रूप से अपराध गिरोह का संचालन करता था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– पचास हजार का इनामी बदमाश प्रभाष यादव गिरफ्तार

– एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई

– रविवार को अल सुबह कहारपुर कोसी दियारा स्थित बासा से पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई जघन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी फरार चल रहा था और फरार रहकर लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. प्रभास यादव का इलाके में इतना दहशत हो गया था कि लोग इसके नाम से भी डरते थे. इस के भय से लोग पुलिस को सूचना या कांड दर्ज तक नहीं करा रहे थे. लगातार फरार चलने के कारण इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. लगातार फरार होने के कारण एवं अपराध की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के कारण इसके विरुद्ध पचास हजार ईनाम का प्रस्ताव भेजा गया था. जिस प्रस्ताव को पटना पुलिस महानिदेशक महोदय ने स्वीकृति प्रदान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार इनाम की घोषणा की थी. प्रभास यादव नवगछिया सहित निकटवर्ती जिले खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया गतिविधियों में रहता था और अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. प्रभास यादव की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित एसटीएफ की टीम व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

– हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती के दर्जन मामले में वांछित का कुख्यात प्रभास यादव

कुख्यात अपराध कर्मी प्रभाष यादव हत्या लूट अपहरण जैसे कई जगह अपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही है. हत्या, लूट, अपहरण जैसी जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह लगातार पुलिस को आंखों में धूल झोंककर फरार रहने में कामयाब रहा है. पिछले वर्ष प्रभास यादव ने 10 जनवरी 2017 को बगड़ी के बुलन यादव की हत्या बेरिया स्थान में कर दी थी. इससे पूर्व उन्होंने 15 फरवरी 2016 को कहारपुर निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी थी. प्रभास यादव ने घटना को उस समय अंजाम दिया था. जब गुड्डू सिंह गांव के में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे. गुड्डू सिंह की हत्या चर्चित हत्याकांड रहा था. उस समय पुलिस प्रभाष यादव की गिरफ्तारी के लिए दिन रात एक कर दिया था.

लेकिन प्रभाष यादव की गिरफ्तारी करने में पुलिस असफल रही थी. वहीं वर्ष 2014 में 29 अगस्त को औलिया वाद के पप्पू यादव की हत्या भी गोली मारकर कर दी थी. प्रभास यादव पर तेलुगु के संजय सिंह के अपहरण भी किया था. इसके अलावे इन पर चौसा थाना में अपहरण के मामले भी दर्ज हैं. वर्ष 2012 में 21 जनवरी को उन्होंने कहारपुर के रंजीत यादव पर जानलेवा हमला भी किया था. प्रभाष यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी के बाद पुलिस को असफलता हाथ लगी थी. नवगछिया एसपी निधी रानी ने बताया कि प्रभाष यादव पर लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है. कई मामलों में प्रभाष यादव के घर की कुर्की का वारंट भी न्यायालय से निर्गत हो चुका था. पुलिस प्रभाष यादव के घरों की कुर्की करने की तैयारी में थी.

प्रभास गिरोह के अन्य सदस्यों के अलावा कई चल रहे हैं अभी भी फरार

पुलिस जिला के कुख्यात अपराध कर्मी रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के चापर निवासी मोती यादव एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी राजकिशोर राय उर्फ बिलरिया पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस के लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाती है और दोनो पुलिस को हर बार चकमा देकर निकल जाता है. मालूम हो कि कुख्यात मोती यादव भाजपा नेता के पुलकित सिंह के भाई दरोगी सिंह हत्याकांड सहित हत्या एवं अपहरण जानलेवा हमला जैसे कई जघन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है.

वही बिलरिया उर्फ राज किशोर राय हत्या के कई मामलों वांछित है और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा है. इधर खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी शातिर अपराधी धारो सिंह उर्फ धरबा, जमालदीपुर का ही इनामी अपराधी राजेश चौधरी, खरीक थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के इनामी अपराधी सिंटू यादव एवं पप्पू यादव, नारायणपुर का शातिर शबनम यादव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

– प्रभास यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि कुख्यात अपराध कर्मी प्रभाष यादव को रिमांड पर लिया जाएगा. एसपी ने बताया कि प्रभाष यादव को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी. वही बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में प्रभाष यादव कई अपराधिक घटनाओं के राज पुलिस के सामने खोले हैं. नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि पुलिस जिला के 50 वैसे अपराधी जो अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे हैं.

वैसे अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है. उन अपराधियों का फोटो सहित पोस्टर तैयार किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि अपराधियों के अपराधिक डिटेल्स के साथ उक्त पोस्टर को चौक-चौराहों पर चिपकाया जाएगा. मालूम हो कि आईजी सुनील मानसिंह खोपरे ने नवगछिया एसपी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नवगछिया एसपी को अपराधियों के पोस्टर को चौक-चौराहों पर चिपकाने का निर्देश दिया था.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet