नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास ट्रैक्टर द्वारा बाइक सवार को रौंदा दिए जाने के बाद मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी युवक सुमित साह की मौत से पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. सुमित की मौत के बाद सुमित की पत्नी भारती देवी अपने पति के शव पर दहाड़ मारकर रो रही थी. उनके रुदन से हर किसी की आंखे नाम हो जा रही थी.

बुधवार की रात कालरूपी ईंट लदी ट्रेक्टर ने भारती के संसार को उजार दिया. मृतक युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक युवक के पिता रुदन साह ने बताया कि सुमित बुधवार को ही अपने ससुराल राधोपुर के शंकरपुर गांव आया था. ससुराल में उनके दादिया ससुर की मौत के बाद उनका श्राद्धकर्म चल रहा था. श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए ही वह आया था उनकी पत्नी भी उनके साथ आई थी.

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले ही सुमित की शादी भारती से हुई थी. युवक की मौत के बाद उनकी मां सुधा देवी का भी रो रो कर बुरा हाल था. दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परबत्ता पुलिस ने गुरुवार को सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए सुमित साह के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *