नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा निवासी जयप्रकाश साह अाैर अनिता देवी के बेटे प्रिंस ने इंटर साइंस की परीक्षा में 468 अंक लाकर सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाेलबज्जा का छात्र है। वह मैट्रिक की परीक्षा भी इसी स्कूल से प्रथम श्रेणी से पास हुआ था। प्रिंस ने बताया कि वह इंटर की परीक्षा की तैयारी के लिए राेज 10 घंटे सेल्फ स्टडी करता था।
Total Downloads: 386
उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत अाैर माता-पिता काे दी। उसके माता-पिता ने बताया कि प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा ढोलबज्जा प्राथमिक व मध्य विद्यालय से हुई। प्रिंस अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। दो बड़े भाई गांव में ही दुकान चलाते हैं।

दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रिंस की सफलता पर नवगछिया के लोगो ने बधाई दी है। प्रिंस ने कहा कि बेहतर करने के लिए हर छात्र को सेल्फ स्टडी करना चाहिए। उसने कहा कि वह आईआईटीयन बनना चाहता है। उसे जेईई मेंस में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

