नवगछिया में शनिवार को जिले के दूसरे टॉपर दीपक को मिठाई खिलाती मां। नवगछिया। पढ़ाई के बीच किताब-कॉपी का संकट आया तो पिता ने बेटे से कहा-कर्ज लाकर किताबें खरीद सकता हूं, मगर तब जब अच्छे अंक लाने का वादा करो। बेटे ने विश्वास दिलाया कि हर हाल में अच्छे अंक आएंगे। मैट्रिक का रिजल्ट जब सामने आया तो पिता और पुत्र की आंखें भर आईं।
Total Downloads: 116
नवगछिया के मील टोला निवासी किराना दुकानदार अभय सिंह और पुष्पा देवी के पुत्र दीपक कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान लाकर माता-पिता का ही नहीं बल्कि पूरे नवगछिया का मान बढ़ाया है।

दीपक नवगछिया इंटर हाई स्कूल का छात्र है। दीपक के पिता किराना दुकान चलाते हैं। दीपक के पिता अभय सिंह ने बताया कि दिन-रात मेहनत कर बेटा को पढ़ाया है। पढ़ाई के लिए कर्ज लिए ताकि कॉपी-किताब दे सकें। बेहतर रिजल्ट देकर बेटे ने खुश कर दिया। दीपक ने कहा कि वह आईआईटी करना चाहता है। इसके बाद सिविल सेवा में जाना चाहता है।

