नवगछिया : शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिस से नवगछिया व आस पास का जन…जीवन ठप हो गया. मौसम विभाग के अनुसार कल तक किसी तरह का मौसम में परिवर्तन की उम्मीद नही है वहीं लगातार बारिस की वजह से कई घरों व दुकानों में भी बारिस का पानी प्रवेश कर गया. दुकानों व घरों से पानी निकालने के लिए लोग काफी परेशान नजर आये.

मूसलाधार बारिस होने से नवगछिया मुख्य बाजार स्टेशन परिसर के सामने लगभग 1 फिट पानी जमा हो गया है किसी तरह लोग सड़क पर आगे बढ़ रहे है वही कुछ लोगो के द्वारा वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा ताकि प्रशासन की नजर में हो रही परेशानी आवे.

आसपास के दुकान में एक फिट पानी जमा हो गया है अब निकालने के लिए उनके पसीने छूट रहे है वहीं आलू प्याज पानी में भींग जाने से काफी नुकसान का भी सामना करना पर रहा है साथ ही उनके अगल बगल के आलू गोदामों में भी एक फिट पानी भर गया है . मालूम हो की स्टेशन रोड में बना नाला कूड़े कचरे से भरा हुआ है जिस वजह से दुकानों में पानी घुसने की नोवत आ जाती है.


इसके अलावा भारी बारिस की वजह से नवगछिया अनुमंडल परिसर भी जलमग्न हो चूका है . वहीं नवगछिया मुख्य बाजार आने वाली सड़क खराब होने की वजह से स्र्को और बारिस का पानी जमा हो गया जिन कारण लोगों को उसी पानी से होकर बाजार तक आना पर रहा है.

सड़क पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा न होने और कई साइकल व मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं . इससे पहले भी बारिस के पानी से सड़कों पर जलजमाव को विभिन्न पार्टियों द्वारा एसडीओ समेत कई पदाधिकारियों को जानकारी दी थी इसके बाद भी कोई निदान नहीं मिल सका.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *