खगड़िया में परिजनों को नहीं पता था कि बच्चों को पढ़ाई के लिए डांटना उन्हें जिंदगी भर खून के आंसू रुलाएगा। दरअसल जिले के परबत्ता प्रखंड के भरतखंड ओपी क्षेत्र अंतर्गत कैरिया गांव में पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज 14 वर्षीय दो छात्रों ने जहर खाकर जान दे दी।
घटना रविवार देर रात की है। दोनों मृतक छात्र कैरिया निवासी अभिनंदन मुनि के बेटे रोहित कुमार एवं पंकज मुनि के बेटे सचिन कुमार थे। रोहित और सचिन मध्य विद्यालय कैरिया में आठवी कक्षा के छात्र थे।
ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ाई में दिलचस्पी नही लेने के कारण रोहित और सचिन को उनके परिजन डांट-फटकार किया करते थे। दोनों किशोर न तो नियमित रूप से स्कूल जाते थे और न ही मन से पढ़ाई करते थे। ग्रामीणों के अनुसार इधर कुछ दिनों से गलत संगति के कारण आदत खराब हो गयी थी। इससे दोनों के परिजन भी परेशान रहते थे। बताया गया कि रविवार की शाम दोनो किशोरों को उनके परिजनों ने पढ़ाई को लेकर दबाव बनाते हुए कड़ी फटकार लगाई।

इसके बाद दोनों छात्र एक जगह मिले फिर पास के बहियार की ओर चल दिये। परिजनों से नाराज दोनों छात्रों ने जहर खा लिया। जहर खाते ही दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। किसी ने बेहोश बच्चे की सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में दोनों को परबत्ता के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात दोनों की मौत हो गयी।

इधर मौत की खबर मिलते ही भरतखंड ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मृतक छात्रों के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा


