तेज तपिश से परेशान लोगों को अगले तीन दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 40 से 42 के बीच रहेगा। इस दौरान तीन-चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया गर्म हवा चलेगी।

उधर भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए आगामी 22 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। शनिवार को डीएम प्रणव कुमार ने यह निर्देश जारी किया है।

निर्देश में जिले के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों (कक्षा 10 तक) में तक छुट्टी रहेगी। यह निर्देश प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर भी लागू होगा।

मालूम हो कि 12 मई को भी डीएम ने जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 14 से 18 मई तक बंद करने का निर्देश दिया था। अब एक बार फिर से गर्मी और गर्म हवाओं को देखते हुए 22 मई तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

उम्मीद की जा रही है कि 22 के बाद सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी हो जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि 27 मई से गर्मी छुटी की पूर्व घोषणा है। मगर गर्मी छुट्टी को लेकर विभाग से जल्द ही नयी तिथि पर आदेश जारी हो जायेगा।

अधिकतम 41 व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान
शुक्रवार की तुलना में हालांकि तपिश कम थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान सेल्यियस रिकार्ड किया गया।


सबौर कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 40 से 42 के बीच रहेगा। इस दौरान तीन-चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया गर्म हवा चलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *