दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने अंडमान सागर में समय से दो दिन पूर्व दस्तक दे दी है। इसके एक जून तक केरल तक पहुंचने के आसार हैं। साथ ही बिहार में मौसम में बदलाव के आसार दिखने लगे हैं। मौसमविदों की मानें तो 22 मई से पूर्वी बिहार में प्री मानसून की बारिश हो सकती है। 21 जून की शाम से ही बेतिया, मोतिहारी सहित आसपास के इलाके में मौसम में बदलाव के आसार हैं।

इधर, पूर्वी बिहार व इसके आसपास बनी चक्रवाती हवा के प्रभाव की स्थिति पिछले 24 घंटे में काफी कमजोर हो गई है, जिस कारण फिर से गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल पटना को मौसम से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 25 मई तक पटना में भीषण गर्मी का असर रहेगा। 20 व 21 मई को पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान, छपरा, गोपालगंज के इलाके हीट वेव की चपेट में रहेंगे।

पटना में चली 36 किमी की रफ्तार से पछुआ
रविवार को राजधानी में भीषण गर्मी पड़ी। पटना का पारा भले ही 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन पछुआ के कहर ने दिनभर लोगों को परेशान किया। दोपहर एक बजे के बाद पटना में 34 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने बेहाल कर दिया। इस वजह से तापमान बहुत अधिक नहीं रहने के बावजूद गर्मी बढ़ी रही। गया और भागलपुर में भी पारा सामान्य से काफी ऊपर रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *