नवगछिया : कदवा के मिलन चौक के समीप, फोरलेन सड़क के बीच डिवाइटर पर लगी बोरवा टोला निवासी भागवत साह के ट्रैक्टर ट्राली को चोरी के तीसरे दिन कदवा पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष बीके राय ने बताया कि ट्राली की चोरी मिलन चौक से 6 अगस्त को हुई थी।
Total Downloads: 105
ट्राली के मालिक भागवत साह ने 8 अगस्त को कदवा थाने में आवेदन दिया। उसी दिन भनक लगी कि ट्राली भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीला श्रीपुर के समीप जदिया गांव निवासी मो. सज्जाद के यहां उसके ब्लू रंग के सोनिलिका ट्रैक्टर में लगी घर के पीछे छिपाकर रखी गई है।

जैसे ही पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची तो मोहम्मद सज्जाद सपरिवार घर छोड़ फरार हो गया। वहां से चोरी की ट्राली समेत सज्जाद के ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

