परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक के पास सोमवार की सुबह कांवरियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेेंपो पर सवार पांच कांवरिये घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सूचना पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में पूर्णिया के रुपौली थाना के बिरौली निवासी प्रदीप उरांव, उनकी पत्नी रानी देवी, रीना देवी, विकास कुमार व शंभू कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप उरांव व उनकी पत्नी रानी देवी की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। सभी लोग देवघर से पूजा कर लौट रहे थे।

स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में युवक घायल: पकरा मवेशी हाट के पास सोमवार की दोपहर स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक नवगछिया की ओर जा रहा था जबकि स्कार्पियो विपरीत दिशा से आ रही थी। एकाएक दोनों गाड़ी आपस में टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उसके पहले ही दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को लेकर चालक फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *