दो बच्चों को बहला फुसलाकर कर ले जा रहे युवक को नवगछिया बस स्टैंड के पास लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौंपने से लोगों ने युवक की पिटाई भी की। सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जहां बच्चों को कब्जे में लेते हुए पकड़े गए युवक को भीड़ से निकाल कर पुलिस हिरासत में लिया। युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी मो. अख्तर के रूप में पुलिस ने की है, जो निशक्त है और ट्रेन में भीख मांगने का काम करता है।

दोनों बच्चे चौसा थाना क्षेत्र के लौवालगाम बिंद टोली निवासी लखन शर्मा का पुत्र सिंटू कुमार लगभग 10 वर्ष व नारायण शर्मा का पुत्र पिंटू कुमार लगभग 11 वर्ष है। लोगों ने मो. अख्तर को उस समय पकड़ा जब वह दोनों बच्चों को टेंपो पर बैठकर भागलपुर लेकर जा रहा था। संदेह पर लोगों ने युवक को पकड़ा। बच्चों ने पूछताछ में बताया कि पहले उन्हें लिट्टी खिलाया, फिर कहा कि भागलपुर चलो दस दिन वहीं पर मस्ती करेंगे। मो. अख्तर ने कहा कि वह दोनों बच्चों को अपने साथ नहीं ले जा रहा था। वह अपने ससुराल खरीक जा रहा था।

दोनों बच्चे जीरोमाइल के लिए टेंपो पर बैठे थे और हमें भी जीरोमाइल उतरना था। बच्चा चोरी की सूचना पर सिंटू की मां मुनिया देवी थाने पहुचीं। मां ने कहा कि वह काफी गरीब है। लोगों के खेत व घर में मजदूरी कर जीवन निर्वाहन करती है। सिंटू और पिंटू अक्सर घर से निकल जाते थे और ट्रेन में झाड़ू लगता था। मेरे लौटने से पहले वह घर चला आता था। आज भी दोनों घर से साथ में ही निकले थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि सिंटू की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मो. अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्चा चोर के आरोप में उजानी में बेतिया के युवक को लोगों ने पीटा :

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी में बच्चा चोर समझ कर लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से छुड़ा कर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया। भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक अपने परिचय में पुलिस को बेतिया जिले के चंपहिया निवासी बैजनाथ साह बताया है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में सत्यापन किया जा रहा है। बेतिया के संबंधित थाने को इसकी सूचना दी गई है। युवक को पुलिस हिरासत में रखा गया है।

नवगछिया पुलिस ने जारी किया फोन नंबर

बच्चा चोरी के संदर्भ में पुलिस ने एक इश्तेहार के माध्यम से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न जगहों पर चिपकाया गया है। सोशल मीडिया पर भी इसे प्रसारित किया है। पुलिस ने इस बाबत एक खास दूरभाष नंबर 916421223285 को जारी करते हुए नवगछिया की एसपी मोबाइल 9431800005, एसडीपीओ 9431800029 को भी जारी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *