नवगछिया : नवगछिया की सामाजिक संस्था सेवार्थ के रोटी बैंक नामक कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को देर शाम नवगछिया स्टेशन पर किया गया. कार्यक्रम में तहत देर शाम स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमंदों को मुफ्त में शुद्ध भोजन पूरी और सब्जी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा और प्रवीण कुमार भगत ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर किया.

सेवार्थ के अध्यक्ष डा संदीप गुप्ता और संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में गरीबों और जरूरतमंदों को नियमित भोजन कराने की की योजना है. प्रारंभ में इसे प्रयोग के तौर पर लिया जा रहा है. पहले साप्ताहिक रोटी बैंक का आयोजन होगा फिर इसे धीरे धीरे नियमित किया जायेगा.

समाजसेवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार रूंगटा, पवन कुमार सर्राफ, प्रवीण कुमार भगत ने आयोजनकर्ताओं के भावना की सराहना की. तीनों ने मिले जुले शब्दों में एक ही बात कही कि इस तरह का आयोजन ही समाज की सच्ची सेवा है. इस अवसर पर अतिथियों पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, प्रवीण कुमार भगत, जिला ताइक्वाण्डो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद,

सेवार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता, संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, ओमप्रकाश सिंह, डी पी सिंह पुरुषोत्तम कुमार, मनोज केजरीवाल, विष्णु कुमार, राजू सिंह, अविनाश कुमार, कलाकार धर्मेन्द्र कुमार, दीपक भगत, राजेश सिंह, बाल भारती के प्राचार्य नवनीत सिंह, रेलवे डीसीआई अमीर साह आदि अन्य भी मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *