images12

Whatsapp group Join

खरीक  : गंगा कोसी नदी के कोख से निकली जमीन,और जलकर पर दियारा क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों ने कब्जा जमा लिया है.नदियों के जल स्तर घटने से निकले जलकरों और जमीन पर अपराधियों की गिद्धदृष्टि बनी हुई है.मछुआरे और किसान भयाक्रांत है.

कोसी दियारा जमीन पर अपराधिक गिरोह का कब्जा

कोसी दियारा क्षेत्र के बलोरा, पटपर मोरसण्डा बहियार आहुती बहियार, दयालपुर जयरामपुर झंडापुर कोसी दियारा, कहारपुर कोसी दियारा, बड़ीखाल बहियार खरीक का बरेटा बहियार  लोकमनपुर, सिहकुंड दियारा की जमीन कब्जाने को लेकर अपराधिक गिरोह कोसी दियारा क्षेत्र में खुले आम असलहों का प्रदर्शन कर रहे है. किसानों में दहशत है.अपराधियों के भय से किसान सहमे हुए है. अपराधिक गिरोह खेत में रब्बी फसल की बुआई कर रहे किसानों से रंगदारी की मांग कर रहे है.रंगदारी नहीं देने वाले किसानों को खेत से बैरंग खदेड़ कर भगा रहे है.किसान मौजूदा व्यवस्था से परेशान और त्रस्त है. जलकरों पर अपराधियों का कब्जा गंगा कोसी जलकरों पर अपराधियों का कब्जा बरकरार है.जलकरों पर मछली मारने के लिए गंगा कोसी दियारा क्षेत्र में सक्रीय अपराधिक गुटों के बीच गुटीय संघर्ष की संभावना प्रबल हो गयी है.

माराधार में गोली- बाड़ी

लोकमानपुर प्रतापनगर मारा धार जलकरों पर कब्जा जमाने के लिए अपराधिक गुटों के बीच गुटीय संघर्ष हो रहा है.आये दिन अपराधिक गुटों के बीच गोली बाड़ी हो रही है.बीते सप्ताह पूर्व मारा धार जलकर पर कब्जा जमाने के लिए ख़ोपड़िया के संतलाल सिंह गिरोह ने माराधार के जलकरों के मछुआरों को खदेड़ कर जमकर गोली बाड़ी की .इस घटना के बाद मछुवारों में दहशत है.अपराधियों के आतंक से सहमे मछुआरे माराधार पहुंचकर मछली का शिकार करने से कतराने लगे है.भयाक्रांत मछुआरों ने पुलिस और प्रसाशन से सुरक्षा की गुहार लगायी है.ख़ोपड़िया के संतलाल सिंह बजरंगी सिंह गिरोह का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. अपराधियों द्वारा जलकर कब्जाने को लेकर की गयी गोलीबाड़ी में कदवा ओपी में कुख्यात अपराधी संतलाल सिंह बजरंगी सिंह समेत दस अपराधियों गोली बाड़ी करने  प्राथमिकी दर्ज करायी है. खरीक थाना क्षेत्र के सिहकुंड माराधार में सक्रीय अपराधियों के आतंक से सहमे लोकमानपुर के मछुआरों ने खरीक थाना में आवेदन देकर अपराधियों से सुरक्षा की गुहार लगायी है. लोकमानपुर के पूर्व सरपंच मछुआरा बादो सिंह ने कदवा के मोहन सिंह पुलिस सिंह समेत दस लोगों के विरुद्ध खरीक थाना में  प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.आवेदन में मछुआरों ने लोकमानपुर  के माराधार में अपराधियो द्वारा मछुआरों को खदेर कर भगाने, शिकार नहीं करने देने और जलकर कब्जाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है.वही खरीक का सहजा धार, डियांग, माररडीह धार जलकर में मछली मारने और जलकर कब्जाने को लेकर विवाद बरकरार है.बीते साल माररडीह जलकर में मछुआरा चितरंजन सिंह पर मछली मारने के दौरान गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.मछुआरों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी.

क्या कहते है अधिकारी

नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक  पंकज कुमार सिन्हा ने कहा क़ि गंगा कोसी दियारा में सक्रीय अपराधियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और धर- पकड़ करने के लिए कोम्बिंग ऑपरेशन किया जाएगा.पूरा मामला मेरे संज्ञान में है.पुलिस को अपने अपने दियारा क्षेत्र में नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet