नवगछिया | कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर मिलन चौक के पास सोमवार की शाम एक अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में उस पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौवालगाम निवासी मो जब्ररती, रानी परवीन आदि शामिल हैं।
घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रानी परवीन की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार टेंपो पर सवार यात्री कदवा से नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फोर लेन पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
