दो फरवरी को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए मालदा मंडल ने भागलपुर और बांका से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। भागलपुर से पटना के बीच चलने वाली 03415 नंबर की परीक्षा स्पेशल 01 फरवरी की रात भागलपुर से 11.30 बजे पटना के लिए रवाना होगी।
Total Downloads: 386

इसका ठहराव सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कजरा, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब में भी होगा। इसमें कुल 18 कोच है। वहीं, बांका से आरा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 03419 परीक्षा स्पेशल एक फरवरी को 8.20 बजे रात में बांका से आरा के लिए खुलेगी

जिसका ठहराव भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कजरा, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहां, पटना साहिब पटना और दानापुर दिया गया है।

