कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद नवगछिया को सील कर दिया गया है। इसके बावजूद दुकान खोलने के आरोपी दुकानदारों पर कार्रवाई की। दो दुकान को सील कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 116
पुलिस ने बताया कि स्टेशन रोड और विषहरी मंदिर रोड में छापेमारी की गयी। स्टेशन रोड के दुकानदारऔर विषहरी मंदिर रोड से दुकानदारी करते पकड़े गये। दोनों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने, संक्रमण फैलाने, सरकारी आदेश का उल्लंघन करने की प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दुकान को सील कर दिया गया और चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई।

रविवार सुबह नवगछिया बाजार में सुबह तीन बजे से दुकान खोलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकूपर कुशवाहा के नेतृत्व में चार टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिराने लगे और ग्राहक भी तुरंत भाग निकले। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील कर दी जाएंगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रोजोना 25 उपभोक्ताओं को दिया जाएगा राशन
नवगछिया शहरी क्षेत्र में सील बंदी में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा जनवितरण प्रणाली के लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। गोदाम से अनाज का उठाव कर डीलर के गोदाम में भेजा जा रहा है। डीलर के दुकानों पर भीड़ नहीं लगे, इसके लिए प्रशासन के द्वारा निर्णय लिया है कि प्रतिदिन मात्र पच्चीस उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा। जिन्हें राशन दिया जाएगा उस लाभुक को डीलर के द्वारा पहले ही कूपन उपलब्ध कराया जाएगा और प्रतिदिन तीन शिफ्टों में अनाज का वितरण किया जाएगा।

