नवगछिया : कोरोना महामारी को लेकर 22 मार्च से पूरे देश मे लोकडॉन लागू है. चार अप्रैल को नवगछिया शहर में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद से नवगछिया शहर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. पांच अप्रैल के बाद से अबतक 19 दिन बीत चुके है. प्रशासन द्वारा सील लागू है शहर की सभी दुकानें एवं निजी स्वास्थ्य सेवा भी बंद है. हालांकि सील किए जाने के बाद से प्रशासन द्वारा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर खाद्य पदार्थ, दवाई, दूध पानी, सब्जी आदि के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिससे लोगो के घर पर ही खाद्य सामग्री व अन्य प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो रही है. ऐसे स्थिति में लोगो की असुविधा भी हो रही है लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोग अपने घर मे रहे कर प्रशासन के द्वारा लगाए गए सील का पालन भी कर रहे है. लेकिन 19 दिन बीत जाने के बाद अब शहर के लोग प्रशासन द्वारा सील के समाप्त होने की आशा देख रहे है.

शहर के लोगों का कहना है कि सील समाप्त होने के बाद दुकानें खुलेंगी तो कुछ राहत मिलेगी. जरूरी के समान लोगो को आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे. इधर सरकार के द्वारा तीन मई तक लोकडॉन टू लागू कर दिए जाने के बाद पुलिस स्तर से सख्ती बढ़ा दी गई है. नवगछिया में लगाए गए सील को लेकर अनुमंडल प्रशासन जिलाधिकारी के आदेश का इंतजार कर रही है. हालांकि संभावना व्यक्त की जा रही है की 20 अप्रैल के बाद शहर के सील को लेकर प्रशासन स्तर से कोई निर्णय आ सकता है.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को कोरोना के दो संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. सेंपल लेकर जांच के लिए आर एम आर आई सेंटर पटना भेज दिया गया गया है. पिछले दिनों जांच में भेजे गए एक संदिग्ध की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से रिलीज कर होम कोरनटाइन कर दिया गया है. शनिवार को जिन दो लोगों का सेंपल भेजा गया है वे दोनो नवगछिया प्रखंड को कदवा क्षेत्र के है. दोनों का सेंपल लेने के बाद उसे अस्पताल के आईसुलेशन वार्ड में रखा गया है. मालूम हो कि चार अप्रैल को नवगछिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार संदिग्ध लोगों की जांच कर रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक 73 लोगो की जांच कर चुकी है जिसमे 71 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. दो लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घोषित किए गए कोरनटाइन जॉन में स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. कोरनटाइन जॉन की स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरे नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में स्वास्थ्य टीम के द्वारा सर्वे का कार्य सुरु कर दिया गया है. पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की 77 टीमें सर्वे का कार्य कर रही है. सभी टीमों ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 5340 घरों के 29482 लोगों का सर्वे किया है. टीम को आठ दिनों के अंदर अंदर पूरे प्रखंड के सर्वे का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार को दो लोगो का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. स्वास्थ्य टीम के द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet