बिहपुर : प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर छह पुवारी टोला में पारिवारिक विवाद के कारण पिता व भाई ने पीटकर 20 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की हत्या कर दी। लक्ष्मण अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। लक्ष्मण के बड़े भाई पंकज सिंह व सिन्टु सिंह गांव से बाहर रहते हैं।
Total Downloads: 172
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिता ब्रह्मदेव सिंह व भाई मल्हू सिंह से पैसा मांगने में झगड़ा हुआ। जो रुक-रुककर देर शाम तक चलता रहा। झगड़े के दौरान पिता व भाई ने युवक को सिर पर लाठी से प्रहार किया। जिस कारण सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया । उसके बाद परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। युवक लक्ष्मण की मंगलवार देर रात मौत गई।


बुधवार की सुबह हल्ला होने पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं दारोगा रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। इधर मृतक लक्ष्मण सिंह की भाभी सविता देवी के बयान पर हत्या का मामला पुलिस दर्ज कर लिया है। जिसमें पिता व भाई को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने पिता ब्रह्मदेव सिंह व भाई मल्हू सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं।
